कला से सशक्त होता समाज, रचनात्मकता से बनता भविष्य
‘वृद्धि–2026’ ग्रैंड आर्ट एग्ज़ीबिशन में कला, संस्कृति और सौहार्द का भव्य संगम
ब्यूरो चीफ़ राशिद चौधरी
(सियासत का राज़)
नई दिल्ली। नमन आर्ट फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘वृद्धि–2026 ग्रैंड आर्ट एग्ज़ीबिशन’ ने राजधानी दिल्ली में कला, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का एक यादगार अध्याय रच दिया। यह तीन दिवसीय भव्य कला प्रदर्शनी 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आर्टिज़न आर्ट गैलरी, प्यारे लाल भवन, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें देशभर से आए कलाकारों, कला प्रेमियों, समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० मुश्ताक़ अंसारी (चेयरमैन, फेस ग्रुप) ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि
“कला समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से न केवल रचनात्मकता को मंच मिलता है, बल्कि युवा कलाकारों को आगे बढ़ने की नई दिशा और आत्मविश्वास भी प्राप्त होता है।
उन्होंने नमन आर्ट फ़ाउंडेशन के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आयोजक सरिता नमन और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
तीन दिनों तक सजी रचनात्मकता की दुनिया
प्रदर्शनी के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राकेश राजपूत रहे, जबकि द्वितीय दिवस की मुख्य अतिथि आचार्य जीतेन्द्र सिंह रहीं। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों की कलाकृतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में पेंटिंग्स, समकालीन कला, पारंपरिक शैली और नवाचार का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी प्रदर्शनी की शोभा
इस कला महोत्सव में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और ऊँचाइयाँ दीं। प्रमुख रूप से अरविंद वत्स, अश्विनी शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, अजय चड्ढा, स्वर्ण सिंह चावला, एसीपी अरुण चौधरी, डॉ० इमरान अंसारी, नरेंद्र सिंह, संतोष राणा, रूचि मिश्रा, बबीता रावत, सोनी सिंह, श्वेता चुग, गौरव अग्रवाल, अन्नू फ्रेंक, डॉ. बलदेव राज बत्रा, नीरू सहगल, संध्या शर्मा, गौतम कपूर, भोला आनंद, पूजा शर्मा, कपिल सिंघल, हसीना शेख रूही, कविता अरोड़ा, संभावना, डॉ. विनोद कात्याल, नवनीत वत्स, हरेंद्र, सवितुर प्रसाद, आदित्य राजपूत, सिद्धार्थ बेरी, मुकेश राजपूत, डॉ. नीतू सिंह, पूर्व एसीपी दीनदयाल कलशन, ज्योति तिवारी तथा ख़ुशी अंसारी सहित अनेक प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे।
आयोजक का संदेश: कला हर व्यक्ति तक पहुँचे
कार्यक्रम की आयोजक सरिता नमन ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“‘वृद्धि–2026’ का उद्देश्य कला को जन-जन तक पहुँचाना और उभरते कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।”
उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सफलता में अरविंद वत्स का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह प्रदर्शनी अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रही।
सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश
‘वृद्धि–2026’ केवल एक कला प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रचनात्मकता का उत्सव, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरी। यह आयोजन यह संदेश देकर गया कि कला सीमाओं से परे जाकर समाज को जोड़ने की अद्भुत शक्ति रखती है।