रोहिणी ज़ोन में #OneDayOneRoad अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान
(SKR NEWS स्पेशल रिपोर्ट)
रोहिणी ज़ोन के विजय विहार फेज़-2 (वार्ड 24) स्थित 40 फुटा रोड पर आज #OneDayOneRoad अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाई गई। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।
नगर निगम रोहिणी ज़ोन के उपायुक्त प्रेम कुमार मंडल स्वयं स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी पहचान वाली काली पेंट और आसमानी जवाहर कट में खड़े होकर पूरे अभियान का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से संवाद भी किया।
अभियान के दौरान जहां एक ओर सड़कों की मरम्मत और सफाई का कार्य हुआ, वहीं दूसरी ओर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से स्वच्छता, हरियाली बढ़ाने और प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की अपील की।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस ड्राइव में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और साफ-सुथरे तथा हरियाले रोहिणी के संकल्प को दोहराया।
SKR NEWS का मानना है कि इस तरह के अभियान न केवल क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि नागरिकों को भी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं।
👉 रोहिणी ज़ोन से SKR NEWS की विशेष रिपोर्ट