ईस्ट दिल्ली से सनसनीखेज़ खुलासा – 20 संगीन मामलों में शामिल ऑटो ड्राइवर लुटेरा दबोचा
(सियासत का राज़)
नई दिल्ली। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक खतरनाक और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी दीपक, मालका गंज निवासी, 44 वर्षीय, पहले से ही 20 संगीन मामलों (डकैती और हत्या सहित) में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे नई अशोक नगर थाना क्षेत्र से धर दबोचा।
मामला
1 सितंबर की देर रात करीब 1:35 बजे आनंद विहार बस स्टैंड से घर लौट रहे शिकायतकर्ता संदीप से ऑटो ड्राइवर ने लूटपाट की। आरोपी ने रास्ते में ऑटो को खराब दिखाकर रोका और मौका पाकर पीड़ित का बैग, मोबाइल और लगभग 5000 रुपये कैश छीन लिया। विरोध करने पर आरोपी ने संदीप को गला दबाकर और पीठ पर वार करके घायल कर दिया। संदीप को सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और उसे धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की कार्रवाई
SHO/नई अशोक नगर की देखरेख में एसआई तनुज की टीम बनाई गई।
70 से अधिक CCTV कैमरे और ANPR तकनीक की मदद से आरोपी तक पहुँचा गया।
ऑटो नंबर DL1RS5**9 का सुराग मिला, जिसकी मदद से पुलिस मालका गंज पहुँची।
पूछताछ में पता चला कि ऑटो आरोपी दीपक चला रहा था।
पुलिस ने छापेमारी कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
लूट में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा
नकदी ₹3600/-
आरोपी का चालान
नाम : दीपक
उम्र : 44 वर्ष
पता : कटरा इमली वाला, आर्य पुरा, मालका गंज, दिल्ली
आपराधिक इतिहास : 20 से अधिक मामले (डकैती, हत्या, लूटपाट)
आरोपी का तरीका (Modus Operandi)
रात के अंधेरे में ऑटो चलाकर सवारी को निशाना बनाना।
ऑटो को जानबूझकर खराब दिखाकर रोकना।
सवारी को उतरवाकर अचानक हमला करना और नकदी व सामान लूटकर फरार हो जाना।
घटना की तस्वीर
पुलिस स्टेशन न्यू अशोक नगर के बाहर आरोपी और लूट में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया।
इस बड़ी सफलता के बाद ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साफ किया है कि दिल्ली में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।