“SDPI रिसेप्शन सेरेमनी में गूंजा हक़ और इंसाफ़ का ऐलान, ‘डरने वाली नहीं है SDPI’ — मुहम्मद शफी”
(सियासत का राज़ न्यूज)दिल्ली | ऐवान-ए-ग़ालिब
रविवार, 8 फ़रवरी को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) दिल्ली स्टेट की ओर से नए चुने गए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान में ऐवान-ए-ग़ालिब, दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली प्रोविंस के वाइस प्रेसिडेंट हाफ़िज़ मुहम्मद हाशिम मलिक के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल सम्मान का नहीं, बल्कि संघर्ष, विचारधारा और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। इसके बाद दिल्ली प्रोविंस के प्रेसिडेंट श्री अब्दुल मोईद हाशमी ने उद्घाटन भाषण देते हुए SDPI के संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह में मौजूद राष्ट्रीय नेतृत्व का प्रोविंशियल और डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो और शॉल देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुहम्मद शफी साहिब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीता राम कोइवाल, प्रशासन महासचिव मुहम्मद अशरफ, आयोजन महासचिव रियाज़ फरंगीपेट, अन्य महासचिव इलियास मुहम्मद थुम्बे, अब्दुल मजीद फैज़ी, यास्मीन फारूकी, राष्ट्रीय सचिव अल्फोंसो फ्रेंको, या मा’दुद्दीन, सादिया सैयदा, अतीका साजिद, ता’दुल इस्लाम, कोषाध्यक्ष अब्दुल सत्तार, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मुहम्मद राशिद ओमारी, डॉ. निज़ामुद्दीन, डॉ. सरवर अली सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुहम्मद शफी साहिब ने तीखे शब्दों में कहा कि भारत में तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने मुसलमानों का केवल इस्तेमाल किया है और बदले में उन्हें अपमान और उपेक्षा ही मिली। इसी सोच के ख़िलाफ़ SDPI की स्थापना की गई।
उन्होंने कहा, “SDPI किसी व्यक्ति की पार्टी नहीं, बल्कि आम लोगों की पार्टी है। यहां नेता जनता खुद चुनती है, इसलिए हमारे नेता किसी से डरते नहीं हैं। SDPI हर मुद्दे पर बेख़ौफ़ होकर आवाज़ उठाती रही है।”
मुहम्मद शफी ने यह भी कहा कि BJP सरकार के दौर में जहां कई दलों ने हालात से समझौता कर लिया है और उनकी ज़बानें बंद हैं, वहीं SDPI लगातार सच्चाई और इंसाफ़ की आवाज़ बुलंद कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम.के. फ़ैज़ी का ज़िक्र करते हुए कहा कि वे पिछले एक साल से जेल में हैं, फिर भी पार्टी न डरने वाली है और न झुकने वाली।
“हमारे पास हज़ारों एम.के. फ़ैज़ी हैं, जो सच और इंसाफ़ की आवाज़ को कभी ख़ामोश नहीं होने देंगे,” उन्होंने दो टूक कहा।
कार्यक्रम का समापन दिल्ली स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सुश्री शाहीन कौसर के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। अंत में मुहम्मद शफी साहिब ने मीडिया से भी बातचीत की और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर संकेत दिए।
इस रिसेप्शन सेरेमनी में दिल्ली के विभिन्न इलाक़ों से बड़ी संख्या में SDPI के पार्टी मेंबर और कैडर शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम संगठन की ताक़त और एकजुटता का सशक्त प्रदर्शन बन