Type Here to Get Search Results !

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में गूंजा शुकराने का कीर्तन, श्रद्धा-एकता का बना अद्भुत संगम

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में गूंजा शुकराने का कीर्तन, श्रद्धा-एकता का बना अद्भुत संगम

संवाददाता:-(सियासत का राज़ न्यूज)
नई दिल्ली। राजधानी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आध्यात्मिक उल्लास और कृतज्ञता से ओत-प्रोत भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। यह पावन आयोजन लखी शाह बनजारा हॉल नंबर-2 में सरदार गुरचरण सिंह (राजू) एवं अमरजीत कौर (लवली) के संरक्षण व सान्निध्य में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस विशेष समागम में धर्म, राजनीति, समाज और उद्योग जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत कर आयोजन की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार हरमीत सिंह कालका, डीएसजीएमसी अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह कहलोन, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल, वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा, कई विधायकगण तथा यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
समागम में हारून यूसुफ (पूर्व मंत्री, दिल्ली सरकार), अनिल चौधरी (पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी), प्रख्यात उद्योगपति गुरिंदर सिंह सिक्का, नसीब सिंह (पूर्व विधायक), सुनील सिंघवी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया ट्रेड प्रकोष्ठ) और विजय शंकर चतुर्वेदी (अध्यक्ष, एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन) सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों का सरदार गुरचरण सिंह (राजू) द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण और मधुर कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन की दिव्य स्वर-लहरियों ने संगत के हृदय में कृतज्ञता, शांति और आपसी भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ किया।
शुकराना कीर्तन समागम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, एकता और साझा संस्कृति का सशक्त संदेश देकर सियासत और समाज के बीच सकारात्मक संवाद का सेतु भी सिद्ध हुआ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad