Type Here to Get Search Results !

नकली ट्रेडिंग ऐप के ज़रिये निवेशकों से करोड़ों की ठगीWhatsApp–Telegram ग्रुप बनाकर दिया जा रहा ज्यादा मुनाफे का लालच

नकली ट्रेडिंग ऐप के ज़रिये निवेशकों से करोड़ों की ठगी
WhatsApp–Telegram ग्रुप बनाकर दिया जा रहा ज्यादा मुनाफे का लालच

✍️ संपादक
राशिद चौधरी
सियासत का राज़ न्यूज
नई दिल्ली।
देशभर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ठग गिरोह अब नामचीन शेयर ट्रेडिंग कंपनियों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर आम लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। खासतौर पर WhatsApp और Telegram ग्रुप के ज़रिये लोगों को जोड़ा जा रहा है और फिर नकली ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर उनसे मोटी रकम ऐंठी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठग पहले खुद को किसी नामी ब्रोकरेज कंपनी का प्रतिनिधि या एक्सपर्ट बताकर संपर्क करते हैं। इसके बाद लोगों को शेयर बाजार में कम समय में दोगुना-तिगुना मुनाफा कमाने का सपना दिखाया जाता है।
कैसे रची जाती है ठगी की पूरी साजिश
ठगी का यह खेल बेहद शातिर तरीके से खेला जा रहा है—
पहले निवेशकों को WhatsApp/Telegram ग्रुप में जोड़ा जाता है
ग्रुप में रोज़ाना फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट डाले जाते हैं
फिर एक असली जैसा दिखने वाला लिंक भेजा जाता है
लिंक से एक नकली ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया जाता है
शुरुआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीत लिया जाता है
बाद में अधिक निवेश के लिए दबाव बनाया जाता है
जब निवेशक पैसा निकालने की कोशिश करता है तो
कभी टैक्स
कभी सर्विस चार्ज
कभी अकाउंट वेरिफिकेशन फीस
के नाम पर और पैसे मांगे जाते हैं
अंत में ऐप बंद, नंबर स्विच ऑफ और ग्रुप डिलीट कर दिया जाता है
 आम आदमी सबसे ज्यादा शिकार
इस ठगी का शिकार ज़्यादातर
नौकरीपेशा लोग
छोटे व्यापारी
रिटायर्ड व्यक्ति
पहली बार निवेश करने वाले युवा
बन रहे हैं, जो शेयर बाजार की सीमित जानकारी के कारण ठगों के झांसे में आ जाते हैं।
नामी कंपनियों के नाम पर धोखा
ठग गिरोह Axis Direct, Zerodha, Angel One जैसी जानी-मानी कंपनियों के नाम और फर्जी ईमेल आईडी, नकली वेबसाइट व नकली WhatsApp नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कंपनियों ने साफ किया है कि
✔️ वे कभी भी अनजान नंबर से निवेश की सलाह नहीं देतीं
✔️ किसी लिंक से ऐप डाउनलोड करने को नहीं कहतीं
✔️ ज्यादा मुनाफे की गारंटी नहीं देतीं
✅ निवेशकों के लिए जरूरी सावधानियां
✔️ सिर्फ Google Play Store / Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें
❌ किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
✔️ ज्यादा मुनाफे का लालच देने वालों से दूर रहें
✔️ निवेश से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जांचें
✔️ किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें
📞 ठगी होने पर क्या करें
अगर आप या आपका कोई परिचित इस तरह की ठगी का शिकार हो जाए तो
👉 तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें
👉 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
✍️ सियासत का राज़ की अपील
सियासत का राज़ अपने पाठकों से अपील करता है कि
👉 लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई दांव पर न लगाएं
👉 जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें
👉 एक छोटा-सा सतर्क कदम आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad