पंख NGO के आंगन में सेवा से सजा जन्मदिन, नन्हे चेहरों की मुस्कान बनी सबसे बड़ी दुआ
(सियासत का राज)
नई दिल्ली | 10 जनवरी 2026
समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए PANKH NGO द्वारा संचालित क्रेच कम प्ले स्कूल में शनिवार को एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला। इस अवसर पर श्री ऋषभ दुबे एवं सुश्री चित्रांशी शर्मा ने बच्चों के बीच पहुँचकर श्री ऋषभ दुबे का जन्मदिन सेवा और सादगी के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।
इस मौके पर युवा दंपत्ति ने स्वयं बच्चों को आलू-पूरी और हलवे का भोजन परोसा, जिससे समानता, अपनापन और करुणा का संदेश समाज तक पहुँचा। बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी ने यह साबित कर दिया कि सच्ची खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं।
PANKH NGO के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब व्यक्तिगत खुशी समाज सेवा से जुड़ती है, तो वह एक मिसाल बन जाती है।
— अध्यक्ष, PANKH NGO