Type Here to Get Search Results !

MODEL TOWN ATTEMPT TO MURDER CASE SOLVEDNR-I क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 3 वांछित आरोपी और 1 CCL गिरफ्तार

MODEL TOWN ATTEMPT TO MURDER CASE SOLVED
NR-I क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 3 वांछित आरोपी और 1 CCL गिरफ्तार

 सियासत का राज | क्राइम 
नई दिल्ली | 24 दिसंबर 2025
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (NR-I) की टीम ने मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज़ जानलेवा हमले के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में तीन वांछित आरोपियों और एक CCL (बाल अपराधी) को गिरफ्तार किया गया है, जो वारदात के बाद से फरार चल रहे थे।
 घटना का विवरण (PS Model Town)
दिनांक 20 दिसंबर 2025, रात करीब 10:00 बजे, पीड़ित मोहित उर्फ गंजा को उसके दोस्त के साथ आरोपी तुषार ने किसी समझौते के बहाने गवर्नमेंट स्कूल, गांव राजपुरा बुलाया।
मौके पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने मोहित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान एक आरोपी ने चाकू से सीने पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में FIR No. 626/25, दिनांक 21.12.2025 को धारा 109(1)/3(5) BNS के तहत थाना मॉडल टाउन में दर्ज की गई।
क्राइम ब्रांच की सटीक रणनीति और कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए HC हरजीत से प्राप्त ठोस इनपुट और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 23 दिसंबर 2025 को एक विशेष रेडिंग टीम गठित की गई।
इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर पुखराज सिंह ने किया। टीम में शामिल थे:
SI निरंजन सिंह, ASI पवन, HC विक्रांत, HC नरेंद्र सिंह, HC मुकेश, Ct मनोज, जो
ACP अशोक कुमार शर्मा (NR-I) के सुपरविजन और
डीसीपी पंकज कुमार, IPS (Crime-IV) की ओवरऑल निगरानी में ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे।
 गिरफ्तार आरोपी
क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सुनियोजित ऑपरेशन में निम्नलिखित आरोपियों को धर दबोचा:
प्रियांशु उर्फ कल्लू (23 वर्ष)
साहिल चौधरी उर्फ जाट (27 वर्ष)
नीरज उर्फ कनिया (27 वर्ष)
एक CCL (17 वर्ष)
सभी आरोपी गुड मंडी / मॉडल टाउन क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
 आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए थाना मॉडल टाउन के सुपुर्द कर दिया गया है।

 पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार,
“इस गिरफ्तारी से न केवल एक गंभीर हिंसक अपराध का खुलासा हुआ है, बल्कि क्षेत्र में आगे होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगी है।”
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad