Type Here to Get Search Results !

दिल्ली के रोहिणी विजय विहार में आज छठ महापर्व की धूम

दिल्ली के रोहिणी विजय विहार में आज छठ महापर्व की धूम

संवाददाता एस के आर न्यूज 
दिल्ली के रोहिणी विजय विहार में आज छठ महापर्व की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है!
चारों ओर गूंज रही हैं “छठ मइया के जयकारे”, सजे हैं घाट, और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
हजारों महिलाएँ अर्घ्य देती हुई नजर आईं , लोग घाट पर पूजा की तैयारी में लगे रहे हर्ष उल्लास के साथ पूजा की गई।
बताया जा रहा है कि इस साल करीब 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया है — सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती चली गई, हर किसी के चेहरे पर दिखी अपार श्रद्धा और उत्साह।
छठ पर्व सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि संस्कृति, एकता और आस्था का वो संगम है जो बिहार और पूर्वांचल से निकलकर अब पूरे भारत की पहचान बन चुका है — और दिल्ली की ये शाम, उसी आस्था का चमकता हुआ उदाहरण है!
इस मौके पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने कहा हम इस पर्व को 20 वर्ष से मनाते आरहे हैं,जय प्रकाश तिवारी तिवारी ने कहा इस पर्व पर हमें दिल्ली सरकार से काफी सहयोग मिला है,राम लाल गुप्ता गुप्ता ने कहा इस पूजा के लिए यहां करीब 50 हजार लोग आते है,राधा किशन गुप्ता ने बताया हमारी समिति हर पहलू को देखते हुए सभी सुरक्षा के बंदोबस्त करती है, उदय वीर ने बताया इस क्षेत्र के विधायक कुलवंत राणा का इस पर्व पर काफी सहयोग रहा स्वदेश मिश्रा ने कहा हम इस पर्व तन मन धन से समर्पित हैं
 लोगों ने कहा हम हर साल आते हैं छठ मइया का अर्घ्य देने… दिल्ली में भी गांव जैसा माहौल बन जाता है।
 और गर्व के साथ 
रोहिणी विजय विहार का ये आयोजन एक संदेश देता है —
जहां हो आस्था, वहीं बसता है भारत का दिल!
SKR न्यूज की खास रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad