थप्पड़ कांड से हिली दिल्ली, बदले पुलिस कमिश्नर – 21 दिन में गया सिंहासन,सतीश गोल्चा बने नए कमिश्नर
(सियासत का राज़)
देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाते हुए, मुख्यमंत्री पर हुए थप्पड़ हमले के बाद महज़ 21 दिन पहले नियुक्त हुए पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह की कुर्सी चली गई।
सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री सतीश गोल्चा को नया दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सिंह को 21 दिन पहले ही दिल्ली पुलिस का प्रभार सौंपा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक ने उनका कार्यकाल रिकॉर्ड समय में समाप्त कर दिया।
कौन हैं नए पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा?
1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी।
दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) तथा विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके।
अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी रहे।
दिल्ली पुलिस में डीसीपी और संयुक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर लंबे अनुभव का रिकॉर्ड।
सरकार को उम्मीद है कि सतीश गोल्चा के अनुभव और कड़े प्रशासनिक रुख से राजधानी की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।