Type Here to Get Search Results !

सुल्तानपुरी में खाकी का डर खत्म! खुलेआम रेहड़ीवाले से लूट, विरोध पर चाकुओं से गोदा

सुल्तानपुरी में खाकी का डर खत्म! खुलेआम रेहड़ीवाले से लूट, विरोध पर चाकुओं से गोदा – पुलिस नदारद!

(क्राइम रिपोर्टर – SKR न्यूज़)
नई दिल्ली। राजधानी के बाहरी जिले में कानून-व्यवस्था की बखिया उधड़ गई है। सुल्तानपुरी B-2 ब्लॉक में दिन-दहाड़े गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले एक मेहनतकश युवक पर नाबालिग बदमाशों ने लूटपाट कर जानलेवा हमला किया — और पुलिस सोती रही।
समय: दोपहर करीब 3 बजे।
पीड़ित: धीरेंद्र, निवासी मंगोलपुरी X ब्लॉक।

धीरेंद्र रोज़ की तरह गली-गली जाकर ईमानदारी से अपने परिवार का पेट पालने के लिए गोलगप्पे बेच रहा था — तभी दो बदमाशों ने उसे घेर लिया।
एक ने रेहड़ी रोकी, दूसरा उसकी जेब टटोलने लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो बदमाश ने जेब से धारदार चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू शरीर में फंस गया, और पीड़ित वहीं सड़क पर गिर पड़ा।
 गली के लोग तमाशबीन बने रहे, कोई मदद को आगे नहीं आया।
 कई मिनटों तक खून बहता रहा।
 पुलिस? कहीं नज़र नहीं आई!

सूत्रों की मानें तो इस वारदात को नाबालिग अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए, और पुलिस अब 'तलाश' में जुटी  है।
---सवाल उठते हैं:
क्या अब दिल्ली की सड़कों पर रेहड़ी वालों की जान भी सस्ती हो गई है?

क्या सुल्तानपुरी पुलिस डिवीजन अब सिर्फ "कागज़ों" पर रह गया है?

नाबालिगों की आड़ में अपराधियों का गिरोह पल रहा है, और पुलिस बेख़बर?

सुल्तानपुरी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि नाबालिग तक अब धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं। पुलिस की गश्त नदारद, डर खत्म — और जनता भगवान भरोसे!


--- SKR न्यूज़ की अपील:
👉 दिल्ली पुलिस कमिश्नर संज्ञान लें!
👉 सुल्तानपुरी डिवीजन के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
👉 सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

जनता पूछ रही है – क्या दिल्ली में अब कोई सुरक्षित नहीं?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad