Type Here to Get Search Results !

यौम-ए-ग़ालिब पर अदबी जलसा: ‘सदियों का रक्स’ का हुआ भव्य विमोचन

यौम-ए-ग़ालिब पर अदबी जलसा: ‘सदियों का रक्स’ का हुआ भव्य विमोचन

ब्यूरो चीफ़ राशिद चौधरी
(सियासत का राज़ न्यूज)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित साहित्यिक केंद्र Anjuman Taraqqi Urdu (Delhi) द्वारा Ghalib Institute एवं ग़ालिब अकादमी के सहयोग से “यौम-ए-ग़ालिब” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026, रविवार, दोपहर 3 बजे Aiwan-e-Ghalib, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका Shaista Yusuf के उपन्यास “सदियों का रक्स” का लोकार्पण किया जाएगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
 कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
स्वागत भाषण: जनाब इक़बाल मसूद फारूकी
अध्यक्षता: प्रो. अली अहमद फ़ातमी
मुख्य अतिथि: श्रीमती शाइस्ता यूसुफ
विशिष्ट वक्ता: डॉ. खालिद अलवी, डॉ. अकील अहमद
धन्यवाद ज्ञापन: डॉ. इदरीस अहमद
 तरही मुशायरा और शाम-ए-ग़ज़ल
कार्यक्रम में एक शानदार तरही मुशायरा भी आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता वक़ार मानवी करेंगे। देश के नामचीन शायर जैसे ज़फ़र मुरादाबादी, असद रज़ा, इक़बाल फिरदौसी, डॉ. इम्तियाज़ अहमद, सुहैब अहमद फारूकी, अश्कारा ख़ानम ‘कश्फ़’ और चश्मा फारूकी शिरकत करेंगे।
इसके साथ ही मशहूर फ़नकार Kashif Nizami और उनके साथियों द्वारा “शाम-ए-ग़ज़ल” की प्रस्तुति दी जाएगी, जो अदब और संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad