सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी भी शामिल होंगे फेस ग्रुप के अवार्ड समारोह में
(सियासत का राज़ न्यूज)
नई दिल्ली। फेस ग्रुप के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी से ग्रेटर नोएडा स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर 15 फ़रवरी को आयोजित होने वाले फेस ग्रुप के अवार्ड समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी, एफएमएस इंफ्राटेक के एमडी डॉ० साजिद अहमद, फेस ग्रुप की सीनियर कोऑर्डिनेटर शबाना अज़ीम, गुड्डू रॉक व नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर राज कुमार भाटी ने फेस ग्रुप की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई।
वहीं फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने कहा कि फेस ग्रुप का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मंच देकर उनका सम्मान करना है। उन्होंने बताया कि 15 फ़रवरी को आयोजित होने वाला अवार्ड समारोह सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को समर्पित रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन और भी गरिमामय होगा।
इस मौके पर एफएमएस इंफ्राटेक के एमडी डॉ० साजिद अहमद ने कहा कि फेस ग्रुप पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना ही नहीं, बल्कि उन लोगों को पहचान दिलाना भी है जो निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।