Type Here to Get Search Results !

पंजाब के पठानकोट मे बड़ी आतंकी साजिश नाकाम पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के पठानकोट मे बड़ी आतंकी साजिश नाकाम 
पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद 

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट 
पठानकोट ज़िला में हथियारों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा गया है पुलिस का कहना है कि पठानकोट जिलें नरोट जमाल सिंह इलाके मे बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित आतंकी हमले की साज़िश को नाकाम कर दिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पर छापेमारी करके हथियारों का जखीरा बरामद किया बार्डर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ( डीआईजी ) संदीप गोयल ने बताया कि जांच के दौरान तीन एके-47 राइफलें, पांच मैगजीन,  तुर्की और चीन निर्मित दो पिस्तौल, दो अतिरिक्त मैगजीन और 98 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है और यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से भेजा गया है पुलिस का दावा है कि इसके पीछे हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा का हाथ है जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा बताया जा रहा है जांच एजेंसियों का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल रिंडा अपने सहयोगियों के जरिए किसी बड़े हादसे को अंजाम देना चाहते थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad