रोहिणी ज़ोन के शिक्षकों ने रचा नवाचार का कीर्तिमान
एमसीडी स्कूल सेक्टर-5बी में ‘एजुकेशनल रॉकस्टार अचीवर्स अवॉर्ड’ का भव्य आयोजन
संवाददाता:- (सियासत का राज़ न्यूज)
नई दिल्ली | रोहिणी ज़ोन
शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हुए रोहिणी ज़ोन में आज एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से एमसीडी स्कूल, सेक्टर-5बी में डिस्ट्रिक्ट लेवल एजुकेशनल रॉकस्टार अचीवर्स अवॉर्ड (2025-26) का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 26 शिक्षकों ने टीचर लर्निंग मटेरियल (TLM) की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर अपनी रचनात्मक सोच और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित डीसी रोहिणी ज़ोन के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी, स्कूल प्रशासन एवं गणमान्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सशक्त बनाते हैं।
शिक्षक हैं बदलाव की असली ताकत – एयरटेल फाउंडेशन
रोहिणी ज़ोन शिक्षा में बना उदाहरण