Type Here to Get Search Results !

खुलेआम कानून क उड़ताा मज़ाक, रोहिणी में अवैध निर्माण पर प्रशासन खामोश! नगर निगम उपायुक्त ने लिया संज्ञान दिए कार्रवाई के आदेश

एस के आर न्यूज की ख़बर  प्रकाशित होने के तत्काल बाद ही नगर निगम रोहिणी जोन उपायुक्त ने दिए कार्यवाही के आदेश उपायुक्त ने कहा हम किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों के ख़िलाफ़ किसी तरह की रियायत नहीं देंगे जिसमें अगर हमारे विभाग के किसी कर्मचारी का सहयोग होगा उसके खिलाफ भी कार्यवाही करेंगे।


संवाददाता: राशिद चौधरी
स्थान: पॉकेट A-2/1, सेक्टर-3, रोहिणी, दिल्ली - 110085

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 के पॉकेट A-2/1 में नक्शे एक्ट और नगर निगम के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एक चार मंज़िला अवैध इमारत का निर्माण पूरा कर लिया गया है। हैरानी की बात ये है कि जहां ग्राउंड फ्लोर पर अनिवार्य रूप से कार पार्किंग होनी चाहिए थी, वहां अब खुलेआम कमर्शल गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये निर्माण नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) की मिलीभगत या शह के बिना संभव नहीं है। पूरी इमारत नक्शे के उल्लंघन में बनी है, एक्स्ट्रा कवर्ड एरिया, बाहर निकले छज्जे और पार्किंग में कमर्शल शोरूम या ऑफिस खोलना साफ तौर पर Delhi Building Bye Laws और Master Plan 2021 की अवहेलना है।
क्यों यह मामला बेहद गंभीर है:
नक्शा पास होने के बावजूद उसका उल्लंघन – कानून की अवमानना

कार पार्किंग को व्यावसायिक उपयोग में बदलना – सुरक्षा और ट्रैफिक की समस्या

नगर निगम अधिकारियों की चुप्पी – भ्रष्टाचार की बू
अन्य स्थानीय लोगों को भी बढ़ावा – अवैध कॉलोनियों को मिलेगा बल
क्या कहता है कानून?
दिल्ली नगर निगम अधिनियम और मास्टर प्लान 2021 के अनुसार किसी भी रिहायशी भवन में ग्राउंड फ्लोर पर कार पार्किंग की सुविधा अनिवार्य है। नक्शे से अलग निर्माण, विशेषकर कमर्शियल गतिविधि, न केवल गैर-कानूनी है बल्कि समाज के लिए संभावित खतरा भी।
सवाल प्रशासन से:

क्या नक्शा एक्ट का कोई मतलब रह गया है?

क्या JE और AE इस पर जवाबदेह होंगे?

क्या नगर निगम उच्च अधिकारी इसपर त्वरित संज्ञान लेंगे?

क्या इस इमारत को सील किया जाएगा?
जनहित की मांग:

तत्काल जांच कमेटी गठित की जाए।

इस इमारत को सील कर पार्किंग को खाली कराया जाए।

जिम्मेदार JE, AE और संलिप्त बिल्डर पर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।


अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस खुले उल्लंघन पर एक्शन लेता है या फिर यह भी सिस्टम के भ्रष्ट गलियारों में दबा दिया जाएगा।

एस के आर न्यूज की ख़बर  प्रकाशित होने के तत्काल बाद ही नगर निगम रोहिणी जोन उपायुक्त ने दिए कार्यवाही के आदेश उपायुक्त ने कहा हम किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों के ख़िलाफ़ किसी तरह की रियायत नहीं देंगे जिसमें अगर हमारे विभाग के किसी कर्मचारी का सहयोग होगा उसके खिलाफ भी कार्यवाही करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad