सिटी मॉल रोहिणी: मसाज पार्लरों की आड़ में चल रहा गंदा खेल – फैमिली मॉल बना शर्म का केंद्र!
रिपोर्टर: राशिद चौधरी
Siyasat Ka Raaz | (SKR News)
रोहिणी ज़िला, थाना प्रशांत विहार दिल्ली के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले सिटी मॉल, रोहिणी में एक बार फिर वही गंदा खेल शुरू हो गया है, जिसे कुछ साल पहले प्रशासन ने सख्ती से बंद किया था। लेकिन अब फिर से तीसरे और चौथे माले पर खुलेआम स्पा और मसाज पार्लरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां धड़ल्ले से चलाई जा रही हैं।
शर्मसार हो रही फैमिलियां, डर में जी रही महिलाएं
कभी जहां महिलाएं और परिवार निडर होकर शॉपिंग के लिए आते थे, आज वहीं की गलियों में हर कदम पर गंदी निगाहें पीछा कर रही हैं। स्पा के बाहर मसाज फीस का बोर्ड टंगा है, और अंदर होती है "फुल सर्विस" की पेशकश! क्या यही है राजधानी दिल्ली के मॉल की तस्वीर?
नियमों की धज्जियां उड़ती देख प्रशासन खामोश क्यों?
सूत्रों के मुताबिक, MCD ने कुछ लाइसेंस जारी किए हैं, लेकिन वे केवल खानापूर्ति तक सीमित हैं। न डॉक्टर मौजूद, न ट्रेंड प्रोफेशनल — सिर्फ अश्लील धंधों का खुलेआम धंधा।
यह स्पष्ट उल्लंघन है स्वास्थ्य विभाग के नियमों, दिल्ली स्पा लाइसेंस गाइडलाइंस और महिला सुरक्षा कानूनों का — फिर भी न स्थानीय पुलिस हरकत में है, न ही निगम।
पहले भी हो चुकी थी सख्ती — फिर दोबारा क्यों?
कुछ वर्ष पहले इसी मॉल में दर्जनों स्पा को सील किया गया था, जिससे मॉल को वापस उसका फैमिली फ्रेंडली माहौल मिला था। महिलाएं निडर होकर मॉल आने लगी थीं। लेकिन अब फिर वही हालात बनते दिख रहे हैं — फिर वही डर, वही शर्म।
जिम्मेदार कौन?
क्यों फैमिली मॉल को अय्याशी का अड्डा बनने दिया जा रहा है?
क्यों नहीं लिया जा रहा सख्त एक्शन?
कब तक बहन-बेटियों को इस माहौल में घुट-घुटकर जीना पड़ेगा?
--- SKR News की मांग:
👉 सिटी मॉल को तत्काल फैमिली मॉल घोषित किया जाए।
👉 तीसरे और चौथे माले पर चल रहे सभी मसाज पार्लरों की उच्चस्तरीय जांच हो।
👉 डॉक्टर व मेडिकल परमिशन के बिना चल रहे सभी सेंटर तत्काल सील किए जाएं।
👉 महिला आयोग और प्रशासन तत्काल संज्ञान लें।
सवाल सीधा है:
क्या सिटी मॉल परिवारों के लिए सुरक्षित जगह बनेगा या एक और अय्याशी का केंद्र?